शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

‘कोई भी इस लड़की से शादी मत करना…’, वीडियो बनाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, 24 दिन पहले ही की थी भागकर शादी

by Anu Kadyan
मार्च 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर पुलिस स्थित द्वारिकाधीश अपार्टमेंट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने दोस्त हिमांशु के फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड से पहले 4 मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो भी बनाया। जिसमें युवक रोते हुए एक लड़की का फोटो दिखते हुए कह रहा है कि कोई भी इस लड़की से शादी मत करना। इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। दरअसल 24 दिन पहले ही युवक की लव मैरिज हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

‘मैंने कई बार नॉक किया, लेकिन…’

बता दें कि मृतक युवक खरवेश अलीगढ़ की इगलास तहसील के गौंडा थाने का रहने वाला था। वह 18 मार्च को अपने दोस्त के फ्लैट पर आया हुआ था। सोमवार को जब दोस्त बाहर गया हुआ था उस वक्त उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब दोस्त वापस फ्लैट लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने कई बार नॉक किया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो खरवेश की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

‘मैं दोबारा वीडियो बना रहा हुं, अगर जिंदा रहा तो…,

वहीं मामले की जांच के दौरान पुलिस को खरवेश के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। जिसमें मृतक खरवेश कह रहा है कि मैं दोबारा वीडियो बना रहा हुं, अगर जिंदा रहा तो इसे डिलिट कर दूंगा। अगर मर गया तो वीडियो से सबको पता चल जाएगा कि मेरे साथ क्या हुआ था। मेरे वकिल मुझे बताया है कि अगर लड़की ने मेरे खिलाफ बयान दिए तो मेरा जेल जाना निश्चित है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। जो भी मेरे बाद इन वीडियो को देख पाएं क्योंकि मेरे मरने के बाद ही देख पाओगे इन वीडियो को, अगर लड़की मेरे फेवर में बयान देती है तो मैं सौ प्रतिशत इस वीडियो को डिलीट कर दूंगा। मुझे जेल हुई तो मुझे तो मरना मंजूर है पर जेल जाना नहीं है।

‘कोई भी इस लड़की से शादी मत करना…’

क्योंकि मेरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। मेरी सभी से एक ही गुजारिश है कि इसका फोटो देख लेना, चलो फोटो भी दिखा दूं। इस लड़की से कोई भी शादी मत करना। ऐसी लड़कियों को तो इनके मां-बाप के घर पर ही रहने देना चाहिए। इन्हें सबक जरूर मिलना चाहिए। मैं हाथ जोड़कर सभी से निवेदन करता हूं कि इससे कोई भी शादी न करें। मैंने सोचा था कि नौकरी करूंगा और अच्छे से अपनी जिंदगी जीऊंगा। बीएड का लास्ट ईयर था। हमारी लाइफ आराम की होगी। क्या- क्या नहीं सोच रखा था हमने। मेरी बुद्धि पर पत्थर पड़ गए थे। एजुकेटेड होते हुए भी जो ऐसा कदम उठा लिया। लास्ट बार हंसी भी आ रही रोना भी और गुस्सा भी आ रहा है।

24 दिन पहले ही की थी भागकर शादी

मिली जानकारी के अनुसार खरवेश का एक दूसरे गांव की लड़की से अफेयर था। दोंनो ने 23 फरवरी को भागकर पहले गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में और फिर कोर्ट में शादी की। फिर दोनों साथ रहने लगे। वहीं दूसरी तरफ लड़की के परिजनों ने अलीगढ़ के गोंडा थाने में 2 मार्च को युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह उनकी बेटी को गुमराह कर भगा ले गया। युवती के परिजनों ने भी दोनों की तलाश जारी रखी। जैसे ही दोनों का पता चला तो वह युवती अपने साथ लेकर चले गए। साथ ही युवक को धमकी दी। मामला कोर्ट पहुंचने के बाद  खरवेश अपने दोस्त के पास मथुरा आ गया।

इस बीच शहर कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि युवक ने अपने एक दोस्त के फ्लैट में सुसाइड किया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले पर तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक अपने दोस्त से यहां पढ़ाई के साथ ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की बात कह रहा था।

Tags: hangedLove MarriageMathura NewsNews1IndiaNo one should marry this girSuicide CaseUttar Pradeshvideo
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post

डायनमिक आइलैंड फीचर वाला REALME का स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

मशहूर यूट्यूबर प्रिंस पंडित हुआ गिरफ्तार, थाने से वीडियो ट्वीट कर लोगों से की ये अपील...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist