Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पकड़ा गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी, पुलिस ने पत्नी समेत 4 लोगों को लिया..

Noida: श्रीकांत त्यागी की दादागिरी का वीडियाे वायरल, पुलिस ने पत्नी समेत 4 लोगों को लिया हिरासत में

यूपी के नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौज का मामला सामने आया है। यह मामला बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी से जुड़ा हुआ है। हालांकि बीजेपी ने श्रीकांत से अपना पल्ला झाड़ लिया है। दरअसल नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ओमेक्स ग्रांड में श्रीकांत त्यागी पर सोयायटी में दादागिरी करते हुए कॉमन एरिया पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है।

श्रीकांत का बीजेपी का नेता होने के साथ- साथ स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ कनेक्शन भी निकल आया है। वहीं यूपी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रीकांत को हिरासत में ले लिया है। साथ ही त्यागी की 4 गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है।

श्रीकांत के घर पहुंची पुलिस

इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत के घर पर जा कर उसकी पत्नी और मैनेजर सहित 4 लोगों से पूछताछ भी की थी। इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी के डीजीपी के जवाब-तलब किया है।

उनके ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार वह बीजेपी किसान मोर्चा के नैशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर लगा है। जिसमें त्यागी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा की भी तस्वीर लगी है। इतना ही नहीं सोशल साइट्स पर बीजेपी के बड़े स्तर के नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी हैं।

आपको बता दें श्रीकांत त्यागी पर आरोप है कि उसने एक महिला से गाली-गलौज तथा हाथापाई की कोशिश है। उन्होंने महिला और उनके पति को अपशब्द कहे। साथ ही त्यागी पर अवैध कब्जा कर निर्माण की कोशिश का भी आरोप हैं।

सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगाए

उन्होंने सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगाए। जिससे यह एक निजी संपत्ति की तरह लग रहा था। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी कि कोई उनके लगाए पौधे को हाथ भी न लगाए।


वहीं विपक्ष तो मौके पर चौका मारने से पीछे हटता ही नहीं है। दरअसल एक तरफ सपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का अपमान कर रहे हैं। नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।’

दूसरी विधानसभा चुनाव में नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं पंखुरी पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि शहर में आम लोगों के खिलाफ भाजपा नेताओं का ऐसा व्यवहार सामने आया है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भूपेंद्र जादौन ने भी घटना को लेकर त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं

बीजेपी की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है। गुप्ता ने कहा, ‘वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था।’

जानकारी के मुताबिक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में आईपीसी की धारा 354 के तहत श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फेज 2 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

महिला के साथ बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से जवाब-तलब किया है। वहीं नोएडा पुलिस ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े-15 अगस्त को MP की ये बेटी फिर रचेगी इतिहास, करेंगी ये बड़ा कारनामा

Exit mobile version