Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी, 137.4 अरब डॉलर..

अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी, 137.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ मस्क और बेजोस से पीछे

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ मस्क और बेजोस ही है। गौतम अडाणी की संपत्ति 11 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। अब शिखर पर एलोन मस्क है तो दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस है। अब तीसरे नंबर पर गौतम अडाणी ने कब्जा कर लिया है।

अंबानी को पछाड़कर एशिया में सबसे बड़े रईस बने

वहीं इस साल फरवरी में 60 वर्षीय गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे। अप्रैल महीने में नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई थी। जबकि पिछले महीने वह माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। भारत के मुकेश अंबानी एक बार दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। लेकिन अडानी उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं।

इसी के साथ अडाणी इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय एवं एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में पहले नंबर पर और जेफ बेजोस 152.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर कायम हैं।  जबकि अडाणी 137.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार

दरअसल ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स ताजा रिपोर्ट जारी की है। जिसके बाद मुताबिक गौतम अडाणी की नेटवर्थ 1.12 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 137.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। जबकि फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर रह गई।

आपको बता दें कि अडाणी ने यह तगमा फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। दरअसल इस साल अडाणी की नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़े-Raipur: गणेश चतुर्थी से पहले गणेश जी की दर्जनों मूर्तियां के तोड़े जाने से फैला तनाव

Exit mobile version