Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अब UP के प्राइमरी स्कूलों पर ‘आप’ नेताओं की नजर, संजय सिंह ने शुरू किया ये अभियान

अब UP के प्राइमरी स्कूलों पर ‘आप’ नेताओं की नजर, संजय सिंह ने शुरू किया ये अभियान

खबर सुल्तानपुर से हैं जहां योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी बुधवार को सुल्तानपुर में थे। उन्होंने सूबे को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की बात कही थी। वहीं, 24 घंटे बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 2 सरकारी स्कूलों की फोटो शेयर कर उनके दावों की हवा निकाल दिया है। बताते चलें संजय सिंह ने ट्विटर पर जो दो फोटो शेयर की हैं उनमें एक फोटो उनके गृह जनपद सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील क्षेत्र के शंकरपुर प्राइमरी स्कूल की है। जिसमें 10 गोवंश स्कूल के अंदर बंधे हैं।

उन्होंने इस पर कैप्शन दिया है कि”सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते अधिकारीगण।”

दूसरी फोटो प्रयागराज जिले के सोबलिया प्राइमरी स्कूल की है। यहां भी 5 भैंस स्कूल कैंपस में ही बंधी हैं। जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि “प्रयागराज के विद्यालय निरीक्षण में अधिकारियों को मिली भारी कमी अभी भी स्कूल के नाम में इलाहबाद कैसे लिखा है?  इन विद्यालयों की दुर्दशा के लिये CBI जाँच कब होगी?”

2017 से 2022 तक प्रदेश बना उत्तम प्रदेश

तो वहीं, अवगत कराते चलें कि कल ही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्ष राजनीतिक जीवन पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश उत्तम प्रदेश बना अब हम इसे सर्वोत्तम प्रदेश बनाने जा रहे हैं। यह तब होगा जब हर जिले में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कोई एक फैक्ट्री लगाता है तो इससे बहुत से लोगों को रोजगार मिलता है। एक देश एक उत्पाद योजना की देश में ही नहीं विदेशों में भी तारीफ हो रही है। इसे व्यापक और विस्तार देने का काम चल रहा है। साढ़े 12 करोड़ रुपए अब तक हम दे चुके हैं।

Exit mobile version