Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिव्यांग दिवस पर राज्यमंत्री ने बढ़ाया दिव्यांगजनों का उत्साह, कहा- जन के कल्याण के लिए योगी सरकार हमेशा तात्पर है

UP News: योगी सरकार दिव्यांगों को देने जा रही है ये बड़ा तोहफा, दिव्यांग दिवस पर मंत्री ने किया ये खुलासा

आज शकुंतला विश्वविद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछली सरकार में दिव्यांग जन को 300 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे लेकिन योगी सरकार में अब 1000 प्रति माह दिया जाने लगा है। वहीं हो सकता है आने वाले समय में यह राशि बढ़ा कर 1500 कर दिया जाए। वहीं उन्होंने दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनको पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर मुख्य सचिव हेमंत राव भी मौजूद रहे। वहीं दिव्यांग दिवस के आयोजन में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने और अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए हैंड मेड क्राफ्ट को देखा और साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसी कड़ी में उन्होंने Zomato में डिलिवरी बॉय के तौर पर काम कर रहे दिव्यांग जन को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

दिव्यांग दिवस का मूल उद्देश्य क्या है

आपको बता दें कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांगो का उत्याह बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं1992 के बाद से विश्व दिव्यांग दिवस विकलांग व्यक्तियों के प्रति करुणा और विकलांगता के मुद्दों की स्वीकृति को बढ़ावा देने और उन्हें आत्म-सम्मान, अधिकार और विकलांग व्यक्तियों के बेहतर जीवन के लिए समर्थन प्रदान करने के लिए एक उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य यह भी है कि, दिव्यांगों की जागरूकता राजनीतिक, वित्तीय और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में विकलांग व्यक्तियों को शामिल करना है।

दिव्यांग जन के कल्याण के लिए यूपी सरकार हमेशा तत्पर है

वहीं राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने आगे कहा आज मैंने देखा कि कैसे दिव्यांग बच्चे हेंड मेड प्रोडक्ट की प्रस्तुति कर रहे है जो कि किसी नॉर्मल व्यक्ति के लिए बनाना मुश्किल है। दिव्यांग जन की इस कला की उत्तर प्रदेश सरकार प्रशंसा करती है। उत्तर प्रदेश सरकार में 35000 रुपये दिव्यांग दंपति को दिए जाने का कार्य किया जाता रहा है। दिव्यांग बच्चों का भविष्यव उज्जवल है इसके लिए यूपी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। आगे उन्होंने कहा की, दिव्यांग बंधुओं के लिए नयी नयी योजनाए सरकार लेके आ रही है। दिव्यांग जन के कल्याण के लिए उनके रोजगार के लिए उनके शिक्षा के लिए यूपी सरकार हमेशा तत्पर है।

Exit mobile version