Site icon News1India

Delhi: रामनवमी पर जहांगीरपुरी से यात्रा निकालने पर लगी रोक नहीं माने लोग, निकाली जा रही शोभायात्रा, कहा- भाईचारा भी देखो

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम प्रतिमा यात्रा और रमजान के मौके पर एक पाके में नमाज अदा करने की अनुमती देने से इनकार कर दिया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि 16 अप्रैल 2022 को जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस वक्त 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक को चोटें आई थी।

आपको बता दें कि अनुमति न मिलने के बावजूद हिंदू संगठन शोभायात्रा निकालने का पूरा मन बना चुका हैं। उनका कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से तय कार्यक्रम के मुताबिक शोभायात्रा निकालेंगे, जिसके लिए वह सभी हिंदुओं को के ब्लॉक में एकत्र होने का आह्वान कर रहे हैं। वीडियो बनाकर के पूरे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदू समाज के ब्लॉक जहांगीरपुरी में एकत्र हो जहां से कल शोबायात्रा निकाली जाएगी, लेकिन वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि संवेदनशील इलाका होने की वजह से जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। इसके लिए लेकिन वहीं पुलिस बल भी जहांगीरपुरी इलाके में तैनात हैं।

वहीं इस यात्रा के अयोजककर्ता मोहित सनातनी का कहना है हम किसी धर्म, संप्रदाय के लोगो को परेशान नहीं करना चाहते, हम केवल अपनी यात्रा निकालना चाहते है और प्रशासन और अन्य धर्म के लोग इसमें हमारी मदद करे और भाईचारे की मिसाल कायम करे। लोगो ने अगर जहांगीर पूरी हिंसा देखी है तो वह आज इस यात्रा के माध्यम से भाईचारा भी देखें।

Exit mobile version