Site icon News1India

Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर, भगोड़ा भी कितने दिन..

चंडीगढ़: पुलिस खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश में जगह-जगह जुटी हुई थी।18 मार्च से फरार चल रहे भगोड़े को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट किया गया। इसके बाद अब अमृतपाल की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जी हाँ! खालिस्तान समर्थक के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई होगी। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। आइए जानते उन्होंने क्या कहा?

क्या बोले अनुराग ठाकुर

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा – आखिर भगोड़ा कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते है.. दहशत फैलाने वालों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा – अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस को लम्बा समय लगा। अगर थोड़ा जल्दी होता तो अच्छा होता।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के सरेंडर करने की खबर से पूरी तरह इनकार कर दिया है। आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस की और कहा – अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसकी गिरफ्तारी की गई है। जैसे ही पुलिस को पता चला कि वह गुरुद्वारे के अंदर है, वह मौके पर पहुंची। हालांकि अमृतपाल गुरूद्वारे के अंदर था इसलिए पुलिस अंदर नहीं जा सकती थी। लकिन पुलिस ने गुरुद्वारे की पवित्रता को ध्यान में रखा और चारो तरफ से घेराबंदी करके उसके बाहर आने का वेट किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version