Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
किसी जमाने में बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ जुड़ा था Imran Khan का नाम!

किसी जमाने में बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ जुड़ा था Imran Khan का नाम!

इन दिनों पाकिस्तान के पूर्व वजीरे आजम यानी इमरान खान (Imran Khan) काफी चर्चा में चल रहे हैं। पाकिस्तान में हुई उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी बवाल मचा था। खैर इस बारे में फिर कभी बात करेंगे लेकिन आज जो हम आपको बताने वाले हैं, उसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे!

नई दिल्ली: इन दिनों पाकिस्तान के पूर्व वजीरे आजम यानी इमरान खान (Imran Khan) काफी चर्चा में चल रहे हैं। पाकिस्तान में हुई उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी बवाल मचा था। खैर इस बारे में फिर कभी बात करेंगे लेकिन आज जो हम आपको बताने वाले हैं, उसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे!

क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। इसी के चलते कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस को आपने शादी के बंधन में भी बंधते हुए देखा होगा। इमरान का भी बी-टाउन से पुराना ताल्लुकात रहा है।

क्या आप जानते हैं ? एक वक्त ऐसा भी था जब इमरान खान का नाम एक्ट्रेस रेखा और जीनत अमान (Zeenat Aman) के साथ जोड़ा गया था। 90 के दशक में इमरान और रेखा (Rekha) के अफेयर की चर्चा जोरों पर थीं। कहा तो ये भी जाता है कि इमरान खान ने भारत आकर करीब एक महीने का वक्त रेखा के साथ गुजारा था।

इन्हीं बातों को लेकर अखबार में उनका जो बयान छपा था, उसमें इमरान खान ने कहा था, कि वो कभी किसी फिल्म के लिए एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे। उस दौरान इमरान खान और रेखा को साथ में कई बार देखा गया था। हालांकि इन बातों पर रेखा ने कभी कुछ नहीं कहा था।

साल 1979 में जब इमरान खान भारत क्रिकेट खेलने के लिए आए थे तो उनका नाम उस दौर की सबसे नामित एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी जोड़ा गया था। उन दिनों इमरान को लेकर ये भी ख़बर उड़ी थी कि जीनत अमान के साथ उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इन बातों को लेकर दोनों ने ही कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

इतना ही नहीं इमरान खान का नाम शबाना आजमी (Shabana Azmi) और बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) के साथ भी जोड़ा गया था।

 

Exit mobile version