Site icon News1India

Operation Kaveri: PM मोदी का ‘ऑपरेशन कावेरी’ जारी, जानें कब तक वतन लौटेंगे सूडान में फंसे भारतीय?

 

सूडान हिंसा (Sudan Crisis) में फंसे भारतीयों को सुरक्षित घर वापसी लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) को तेजी से जारी है। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच भीषण संघर्ष के चलते अब तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को लेकर भारत सरकार की चिंता बढ़ गई है। सूडान में फंसे हुए 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच चुका है। इन्हें IAF C-130J विमान के जरिए सुरक्षित सूडान से निकाला गया है।

वहीं आज सुबह यानी 26 अप्रैल विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 148 भारतीयों के दूसरे बैच का देश स्वागत किया था। एक और नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंच चुका है। इस बीच विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऑपरेशन कावेरी जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा पहुंच गई है, जिसमें 135 यात्री हैं। यह तीसरा बैच है, जो ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाला गया है।

सूडान में करीब 3 हजार भारतीय हैं। फिलहाल राजधानी खार्तूम में कई स्थानों पर भीषण लड़ाई के चलते सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। पिछले 10 दिनों से सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच भीषण लड़ाई जारी है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। इस बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की।

 

Exit mobile version