Site icon News1India

खत्म हुए दया याचिका का विकल्प, अब फांसी पर चढ़ेगा लाल किला हमले का दोषी मो. आरिफ..? तिहाड़ जेल ने कोर्ट से मांगा डेथ वारंट

लाल किले पर हमला करने वाले आरिफ को जल्द फांसी हो सकती है। दरअसल तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को एक पत्र लिखा है। जिसमें आरिफ के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने को कहा गया है।

बता दें कि साल 2000 में मोहम्मद आरिफ ने लाल किले पर हमला किया था, जिसमें 2 जवान भी शहीद हो गए थे। इस मामले में तिहाड़ जेल ने 3 फरवरी को तीस हजारी कोर्ट के ASJ ओपी सैनी की कोर्ट को लेटर लिखा। अब दोषी मोहम्मद आरिफ के सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से दया याचिका के विकल्प भी खत्म हो चुके हैं। फिलहाल तिहाड़ प्रशासन डेथ वारंट की तारीख के इंतजार में है।

गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2000 को लाल किले पर आंतकी हमला हुआ था। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी लाल किले में घुस गए थे। जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सेना के 2 जवानों सहित 3 लोग शहीद हुए थे। आतंकी मोहम्मद आरिफ को कोर्ट ने लाल किले पर हमले का दोष करार किया है। जल्द ही उसको फांसी हो सकती है।

Exit mobile version