Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
'नाटू नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने रचा इतिहास

Oscars Naatu Naatu Song: ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, ऑस्कर मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर्स अवार्ड 2023 में भारत की फिल्मों को मिले सम्मान पर बधाई दी हैं। बता दें कि RRR के ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉनग के लिए ऑस्कर जीता है। वहीं भारत की द ‘एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस सम्मान के लिए द एलिफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को बधाई।

उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है। वहीं ‘नाटू नाटू’ सॉन्‍ग के लिए उन्‍होंने कहा, नाटु नाटु की लोकप्रियता वैश्विक हो गई है। यह एक ऐसा गाना साबित होगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो!

वहीं साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR लगातार कामयाबी हासिल कर रही है। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में SS राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉनग से सम्मानित किया जा चुका गया है।

अब यह सॉन्ग ऑस्कर भी जीत चुका है। साथ ही गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में ऑस्कर जीता है। फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं इन ऑवर्डस को जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है।

Exit mobile version