Site icon News1India

आदिपुरुष को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश, फिल्म बैन करने की चल रही मांग

बॉलीवुड एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर चर्चा में बने हुए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन दर्शकों की तरफ से फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ लोग तो फिल्म को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। इसी कड़ी में शामली में फिल्म को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला है। दरअसल, राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म पर बैन न लगाए जाने को लेकर कैराना उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है।

बैन होगी फिल्म

सभी जानते हैं कि फिल्म आदिपुरुष फिल्म को लेकर देश में जगह-जगह विरोध हो रहा है। वही आज शामली जनपद में भी आदि पुरुष फिल्म का विरोध देखने को मिला है। जहां पर राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने कैराना तहसील मुख्यालय पर फ़िल्म का विरोध करते नारेबाजी की है। वही नाराज फिल्म पर बैन लगाए जाने को संगठनों ने कैराना उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने आदि पुरुष फिल्म के निर्माता एवं डायरेक्टर आदि पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सेंसर बोर्ड की जांच कराए जाने की भी मांग की है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version