Site icon News1India

Meerut: AC चोरी करने में व्यस्त थे चोर, मालिक ने CCTV कैमरे में देख की जमकर पिटाई, फिर किया पुलिस को कॉल

मेरठ में दो चोरों की ऐसी धुनाई हुई कि चोर भी अब चोरी करने से सौ बार सोचेंगे जरूर। बता दें कि दो अज्ञात चोरों ने ऑफिस में लगे एसी को चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान आवाज होने पर ऑफिस का मालिक अपने साथियों के साथ पहुंच गया। दोनों को जमकर पिटाई कि गई जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे पर चोर इस बात से बेखबर थे कि वो कैमरे में कैप्चर हो रहे हैं। वहीं पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

दरअसल, यह पूरा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। नोमान अंसारी पुत्र महताब इस्लामाबाजद में रहता है। नोमान कपड़े का व्यापार करता है। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित नादिर अली की कमेठी में महताब का ऑफिस है। शुक्रवार देर रात्रि करीब 11 बजे नोमान अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी नोमान व उसके दोस्तो ने एसी के पास आवाज सुनी। इस दौरान नोमान ने अपने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो अज्ञात चोर ऑफिस में लगा एसी उतार रहे थे। तभी व्यापारी नोमान अपने साथियों के साथ बाहर निकला और एसी चोरी करने का प्रयास कर रहे दोनों चोरों को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।

जमकर पिटाई के बाद पुलिस की हिरासत में चोर

व्यापारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद मामले की जानकारी नौचंदी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चोर चोरी का प्रयास करते सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए थे। व्यापारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और दोनों चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोईन और सलमान निवासी जैदी फार्म बताया। पुलिस आरोपियों से बाकी घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाने के प्रयास में लग गई है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि चोर पहले भी क्षेत्र में कितनी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं

Exit mobile version