Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Padma Awards 2023: खेल जगत के तीन सितारों को पद्मश्री से नवाजा, 87

Padma Awards 2023: खेल जगत के तीन सितारों को पद्मश्री से नवाजा, 87 साल के पूर्व क्रिकटर भी हुए सम्मानित

आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने इस शुभ दिवस से पहले यानि 25 जनवरी की शाम पद्म पुस्कारों का ऐलान किया। इस बार कुल 106 पद्म सम्मानों का ऐलान किया गया है। जिसमें खेल जगत से जुड़े तीन नाम शामिल हैं। आरडी प्रसाद, पूर्व क्रिकेटर गुरचरण सिंह और के. शानाथोएबा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

संगीत नाटक आकदमी अवॉर्ड के विजेता को मिला पद्मश्री

आपको बता दें कि केरल से आने वाले आरडी प्रसाद भारत के ट्रेडिशनल वॉरफेयर कलरीपायट्टु के कोच हैं, जिन्होंने इस कला को बड़े स्तर पर जीवित रखा। उन्हें मार्शल आर्ट के फील्ड में योगदान के लिए 2016 में संगीत नाटक आकदमी अवॉर्ड से भी सम्मनित किया गया था।

मणिपुर की प्रसिद्ध आर्ट कला थांग-ता बेहद खास

वहीं मणिपुर की प्रसिद्ध आर्ट कला थांग-ता के कोच शानथोएबा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। यह कला अपने आप में बेहद खास है, जिसमें तलवार व अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।

1986 से 1987 तक भारतीय क्रिकटर्स को दी ट्रेनिंग

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर जगत के सितारे गुरचरण सिंह को भी पद्मश्री दिया गया है। उनकी गिनती बेहतरीन कोच के रूप में है। वह साल 1986 से 1987 तक भारतीय क्रिकट टीम के कोच रहे चुके हैं। उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कई इंटरनेशनल क्रिकटर्स को ट्रेनिंग दी है। जिसमें कीर्ति आजाद, अजय जडेजा, और मुरली कार्तिक जैसे बड़े क्रिकटर्स का नाम शामिल हैं।

गुरचरण से ट्रेनिंग लेकर लेकर 100 से ज्यादा क्रिकेटर्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा है। बता दें कि 87 साल के गुरचरण सिंह ने कभी भारत के लिए क्रिकट नहीं खेला, लेकिन उन्होंने 37 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उनके नाम 1198 रन, 44 विकेट और एक शतक है।

Exit mobile version