Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, सबसे खराब पासपोर्ट वाला देश बना PAK, सोमालिया से भी पीछे

Henley Passport Ranking: पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, सबसे खराब पासपोर्ट वाला देश बना PAK, सोमालिया से भी पीछे

पाकिस्तान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वो आर्थिक रूप से इतना कमजोर हो चुका है कि दुनियाभर की मुल्कों से पैसा मांग रहा है। अब इस बीच एक नई रिपोर्ट में फिर उसको झटका लगा है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने नई रैकिंग जारी की है। इसमें दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट वाला देश है। 2022 में आई रैकिंग में पाकिस्तान की स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल भी यह दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट था। पाकिस्तान के बाद इराक, सीरिया और आखिर में सालिबान शासित अफगानिस्तान का नंबर है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान का पास्पोर्ट रखने वाले लोग दुनिया में सिर्फ 32 देशों में बिना वीजा या फिर ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक संकट को झेल रहे और अधिकतर राजनीतिक उथल-पुथल करने वाले पाकिस्तान के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वहीं इस सूची में सबसे आखिर अफगानिस्तान का पासपोर्ट रखने वाले दुनिया के सिर्फ 27 देशों में ही बिना वीजा के जा सकते है। भारत के पासपोर्ट धारक 59 देशों में वीजा फ्री या फिर वीजा ऑन अराइवल के जरिए सफर कर सकते हैं.

हेनले इंडेक्स में जापान पहले नंबर पर

हेनले इंडेक्स में जापान के पासपोर्ट का नंबर पहला है। बता दें कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का है और इसे रखने वाले लोग दुनिया के 193 देशों में फ्री वीजा या वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सिंगापुर और साउथ कोरिया हैं। यहां के लोग 192 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के जरिए सफर कर सकते है। जर्मनी और स्पेन इस सूची में तीसरे नबंर पर हैं. यहां के लोग 190 देशों में आसानी से सफर कर सकते हैं.

Exit mobile version