Site icon News1India

Imran Khan की पूर्व पत्नी ने अपने से 13 साल छोटे लड़के से किया तीसरा निकाह, शादी की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने दूसरी शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। रेहम ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेता मिर्जा बिलाल बेग से अमेरिका के सिएटल में निकाह किया है। इस दौरान रेहम का बेटा भी मौजूद था। इस ख़बर के सामने आते ही पाकिस्तान में बवाल मच गया है।

रेहम खान ने अपने पूर्व पति पर कसा तंज

वहीं रेहम ने अपने पोस्ट में पूर्व पति इमरान खान पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, आखिरकार एक आदमी मिला, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में रहमान को सफेद गाउन में देखा गया, तो वहीं उनके 36 वर्षीय पति बिलाल को गुलाबी रंग का सूट पहने देखा गया। बता दें कि इससे पहले उन्होंने दो हाथों को तस्वीर और जस्ट मैरिज शब्दों के साथ पोस्ट कर अपनी शादी की घोषणा की।

शादी की पोस्ट देखकर लोगों ने उठाए सवाल

शादी की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग बधाई दे रहे है तो कुछ लोग इस बात पर विरोध कर रहे हैं कि उनके शौहर मिर्जा बिलाल बेग 13 साल छोटे है। रेहम का समर्थन करने वालों ने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी महिलाएं हैं। उन्होंने ट्रोलर्स से सवाल किया है कि कभी लडकियों की कम उम्र को मुद्दा क्यों नहीं बनाया जाता। इस सवाल का समर्थन करने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। खुद इमरान खान ने अपने से कहीं छोटी महिला के साथ निकाह किया है

2015 में की थी इमरान खान से शादी

आपको बता दें कि वर्ष 2015 में पाकिस्तानी- ब्रिटिश टेलीविजन पत्रकार रेहम खान ने इमरान खान के साथ जनवरी में अपने इस्लामाबाद वाले घर में शादी की थी, लेकिन दस महीने बाद उन्होंने तलक दे दिया। तलाक के बाद रेहम ने खुलासा किया था कि वह खान की पहली पत्नी जेमिमा की तरह पाकिस्तान में घृणा अभियान का शिकार हुई थी इसी वजह से उनकी शादी नही बच पाई

Exit mobile version