Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला, हिंदू लड़की का मुस्लिम युवक से कराया निकाह – दुल्हन लापता

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला, हिंदू लड़की का मुस्लिम युवक से कराया निकाह – दुल्हन लापता

पाकिस्तान में एक 16 साल की लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आरोप है 16 साल की हिंदू लड़की को अगवा करके उसका जबर्न धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में मुस्लिम व्यक्ति के साथ उसका निकाह करा दिया गया गया है। निकाह के बाद से ही लड़की का कुछ अता पता नहीं है। घटना को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। इस घटना के विरोध में वहां लोगों ने नवाबशाह स्थित पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की है कि हिंदू लड़की का जल्द पता लगाया जाए।

एक हफ्ते पहले हुआ था किडनैप

पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं आम हैं। यहां कई ऐसी घटनाएं हो गई हैं, जिनमें हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा कर उनका निकाह मुस्लिमों के साथ कर दिया जाता है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक इस लड़की, जिसका नाम श्रीमती करीना बताया जा रहा है उसका अपहरण एक हफ्ते पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के दादू काजी अहमद कस्बे के उन्नार मुहल्ले से हुआ था।

पुलिस का इन मामलों में रोल

पाकिस्तानी पुलिस इस तरह के मामलों में स्थानीय मौलानाओं के दबाव में काम करती है। यही वजह है कि वह इन घटनाओं को प्रेम संबंध से जोड़ कर दिखाती है। इस घटना में भी यही हुआ, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस ने इस घटना को प्रेम संबंध से जोड़ते हुए कहा कि हिंदू लड़की का खलील रहमान जोनो नामक मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध था और लड़की उसके साथ भागी है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने कराची कोर्ट में जाकर शादी कर ली है। हालांकि, लड़की इस वक्त कहां है, इस बारे में पुलिस लड़की के घर वालों को कुछ नहीं बता पाई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लड़के के पिता को जरूर गिरफ्तार कर लिया है। लोग चाहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि उनकी लड़की उन्हें जल्दी मिल जाए।

Exit mobile version