Site icon News1India

बाहर आया PAK का झूठ, खुलेआम घूम रहा हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन, आतंकी के जनाजे में दी भारत को धमकी

UN द्वारा इंटरनेशनल आतंकी करार किया जा चुका और यूनाइटेड जिहादी काउंसिल का सरगना सैयद सलाहुद्दीन एक बार फिर पाकिस्तान में फिर नजर आया। खास बात ये है कि सलाहुद्दीन के साथ पाकिस्तानी फौज के कमांडो भी थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों सलाहुद्दीन मारे गए लश्कर कमांडर और जम्मू कश्मीर के आतंकी बशीर के जनाजे में शामिल हुआ। जहां उसने भारत को हमलों की धमकी दी। आतंकी सरगना के इस वीडियो पर FATF भी चौकन्ना हो गया। पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने इस वीडियो की पुष्टि की है। हालांकि शाहबाज शरीफ की सरकार और फौज अब तक इस पर चुप्पी साधे बैठी है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बशीर अहमद की रावलपिंडी के बाजार में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बशीर को करीब 5 हजार लोगों की मौजूदगी में शुक्रवार को रावलपिंडी के कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

बशीर के जनाजे में यूनाइटेड जिहादी काउंसिल का सरगना सैयद सलाहुद्दीन भी शामिल हुआ। बड़ी बात ये है कि UN ने उसे इंटरनेशनल टेररिस्ट घोषित किया हुआ है। वहीं पाकिस्तान सरकार का दावा है कि सलाहुद्दीन जेल में है, जबकि वह खुलेआम घूम धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। उसका वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने उजागर हो गया।

वहीं जिस वक्त सलाहुद्दीन जनाजे में भाषण दे रहा था, उस वक्त पाकिस्तानी फौज के कमांडो उसे घेरे हुए थे। वह सभी वर्दी में थे। जिससे साफ पता लगता है कि उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

Exit mobile version