Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पंचतत्व में हुए विलीन, बेटे नीरज ने दी मुखाग्नि

UP News: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पंचतत्व में हुए विलीन, बेटे नीरज ने दी मुखाग्नि

यूपी विधानसभा के तीन बार स्पीकर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पंचत्तव में विलीन हो गए। दारागंज स्थित अंत्योष्टि स्थल पर उनके बेटे अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने उन्हें मुख्ग्नि दी। अपने व्यक्तित्व और विद्वता के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पंडित जी के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उनके आवास से लेकर घाट तक जुटी रही।

इसमें विबिन्न पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि, अफसर से लेकर उनके चिर परिचित तक सभी शामिल हुए । यूपी विधानसबा के स्पीकर महाना, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, कांग3ेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सपा के दिग्गज नेता रेवती रमण सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।

केसरी नाथ त्रिपाठी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे

वहीं योगी आदित्यानाथ ने मीडिया से कहा, केसरी नाथ त्रिपाठी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह एक विचारवान वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा, उन्होंने सफलतापूर्वक उसका निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, पंडित त्रिपाठी एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे और उन्होंने एक कुशल विधि विद् भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यपाल के तौर पर सभी दायित्वों का कुशल निर्वहन किया।

वह अपने भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर चले गए।इस अवसर पर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मैं यहां आया हूं। केसरी नाथ त्रिपाठी की बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहे केसरी नाथ त्रिपाठी हाल ही में घर में गिर गए थे, जिससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गयी थी। उन्होंने बताया, हालांकि तीन दिन पहले वह अस्पताल से घर आ गए थे और आज सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजली अर्पित करने उत्तर प्रदेश विधानसभा अधयक्ष सतीश महाना, उप मुक्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कई विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाला एक प्रमुख नेता बताया। मोदी ने ट्वीट किया, ” श्री केसरी नाथ त्रिपाठी जी अपने सेवा और बौद्धिकता के लिए जाने जाते थे। वह संवैधानिक मामलों में दक्ष थे। उन्होंने यूपी में भाजपा को बनाने में अहम भूमिका अदा की और राज्य की प्रगति के लिए कठिन मेहनत की। उनके निधन से काफी पीड़ा हुई। उनके परिजनों और प्रशंसकों को सांत्वना। ओम शांति”। इलाहाबाद

Exit mobile version