Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लगेगी भव्य प्रतिमा, अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण करते हुए पीएम मोदी ने की घोषणा

Parakram Diwas: कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लगेगी भव्य प्रतिमा, अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण करते हुए पीएम मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस के पुण्य अवसर पर परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान-निकोबार में आयोजित कार्यक्रम में जुड़ें। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंडमान निकोबार पहुंचे थे।

पराक्रम दिवस पर भारत माता के वीर सपूतों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अंडमान-निकोबार के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे।उनका स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला की प्राचीर से सभी देशवासियों से अपनी विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि भारत का एक समृद्ध और गौरवशाली इतिहास है, जो इसके वीरों की अदम्य वीरता, शौर्य, बलिदान, तपस्या, युद्ध और विजय की गाथाओं से भरा है। भारत माता के ऐसे ही महान सपूतों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के योगदान ने भारत की अनेकों पीढ़ियों को प्रेरित किया है और देशवासियों में गर्व की भावना पैदा की है।

जिन द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर होना है उनमें मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एमएम द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।

Exit mobile version