Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Parliament: काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद, महात्मा गांधी की

Delhi: काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया प्रोटेस्ट, सोनिया गांधी ने भी दिया साथ

राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिन जाने के बाद से कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आज तमाम कांग्रेसी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। वहीं तमाम कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी के समर्थन में संसद का घेराव भी करेंगे। इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक की, जिसमें कांग्रेस के सांसदों सहित तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद ने भी शामिल हुए।

‘मैं विपक्षी दलों को धन्यावाद हूं, जो…’

इस दौरान खड़गे ने राहुल गांधी के समर्थन में आए सभी विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो ‘लोकतंत्र की रक्षा’ के लिए आगे आता है, कांग्रेस पार्टी उसका स्वागत करती है। ‘मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। हम लोकतंत्र और संविधान और लोगों की रक्षा के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करते हैं।’ टीएमसी, आम आदमी पार्टी, राजद, डीएमके सहित कई विपक्षी दलों ने राहुल गांधी को अयोग्यता किए जाने के बाद कांग्रेस का समर्थन किया।

‘लगता है अड़ानी के पास कोई जादू है’

उन्होंने आगे कहा कि ‘हम चाहते हैं कि सच्चाई सबके सामने आए। अडाणी की संपत्ति सिर्फ ढाई साल में इतनी कैसे बढ़ गई। बढ़ी तो इसके पीछे क्या कारण है? शायद उसके पास कोई मैजिक है जिससे ऐसा हो सकता है, हम नागरिकों को भी तो यह पता चलना चाहिए। अगर जेपीसी का गठन होता है, तो शायद हमें इसके बारे में पता चलेगा और लोगों को भी सच का पता चलेगा। इस बीच, कांग्रेस नेता अडानी ने भी लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार यह विरोध आगे भी जारी रहेगा।

‘राहुल गांधी की सदस्यता जानबूझकर छीनी गई’

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सदन नहीं चलने देती। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता जानबूझकर छीनी गई वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्हें अदालत में अपील करने का अधिकार है। कोर्ट ने उन्हें गुहार करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया था। फिर उनकी सदस्यता छिनने की इतनी जल्दी क्या थी? हमारे देश के इतिहास का यह एक काला दिन है। यह अन्यायपूर्ण था। हम इसका पूर्ण विरोध करेंगे।

Exit mobile version