Site icon News1India

Parliament Session 2024: राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर संतों ने की आलोचना, जानिए किसने क्या कहा

Parliament Session 2024

Parliament Session 2024: संसद सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे केवल हिंसा, नफरत, और असत्य की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “आप हिंदू नहीं हैं।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर साहब प्रधानमंत्री मोदी के सामने झुक जाते हैं।

राहुल के बयान पर भड़का संत समाज

उनके इस बयान की कई संतों ने कड़ी आलोचना की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में वादी दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने अखंड भारत के टुकड़े करवा दिए और उनके जो आका हैं, उन्होंने भगवान श्री राम को काल्पनिक बता दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने श्रीराम मंदिर मामले में विपक्ष का वकील खड़ा कर दिया।

ठाकुर देवकीनंदन जी ने क्या कहा?

ठाकुर देवकीनंदन जी ने कहा कि उन्होंने सुना था कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लगाते हैं और सबको मोहब्बत बांटते हैं, लेकिन उनकी मोहब्बत की दुकान में हिंदुओं के लिए कोई समानता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं होता, हिंदू धर्म रक्षक होता है। एक चित्र दिखाते हुए देवकीनंदन ने कहा कि शिवजी दैत्य से युद्ध करते हैं और भगवान श्री राम दैत्यों का वध करते हैं।

यह भी पढ़े: पीएम का गांधी परिवार पर हमला, “चायवाले का तीसरी बार पीएम बनाना नही बर्दास्त”

शर्मनाक बयान दिया है- नागेंद्र महाराज

नागेंद्र महाराज ने कहा कि राहुल गांधी ने (Parliament Session 2024) बहुत ही बेहूदा और शर्मनाक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को हिंसावादी कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू तो अहिंसा वादी है और परोपकार करने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद को मंदिर कहा जाता है और वहां इस तरह की बातें करना गलत है। संत धर्माचार्य में इसका बड़ा विरोध है।

अनिरुद्दाचार्य महाराज ने क्या कहा?

प्रसिद्ध भागवताचार्य अनिरुद्दाचार्य महाराज ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी का बयान सुना है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदू हिंसक होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सदा से ही अहिंसा की बात करता रहा है, लेकिन जब जरूरत पड़ती है, जैसे महाराणा प्रताप ने तलवार उठाकर सनातन की रक्षा की।

यह भी पढ़े: “मैंने जो कहा वो सच्चाई मिटाई नहीं जा सकता…” ऐसा क्यों बोले राहुल?

राहुल गांधी को ज्ञान नहीं- रामभद्राचार्य 

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल गांधी ने गलत कहा, हिंदू कभी हिंसा नहीं करता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भी कभी हिंसा नहीं की है। राहुल गांधी को अभय मुद्रा का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर सिखों का कत्लेआम करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी बहुत अच्छे इंसान थे और उनके मित्र थे।

Exit mobile version