Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Budget Session: 14 मार्च से शुरु होगा बजट सत्र का दूसरा चरण

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 12, 2022
in देश, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से फिर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान दोनों सदनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। राज्यसभा को सत्र के दूसरे भाग के दौरान पूर्व निर्धारित समय से 19 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में यह फैसला लिया गया। बजट सत्र के दूसरे भाग में यह निर्णय लिया गया है कि दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं का उपयोग करेंगे, जैसा कि पहले किया गया था।

इस तरह से की जाएगी बैठने की व्यवस्था
राज्य सभा में वर्तमान में कुल सदस्यों की संख्या 237 है। जिनमें कुल 245 सांसदों में से आठ रिक्तियां हैं। चैंबर में 139 (+3) सांसद बैठे होंगे जबकि 98 अन्य को एक निश्चित समय में गैलरी में समायोजित किया जाएगा। इसी तरह, लोकसभा में कुल 538 सदस्य हैं, जिनमें से 282, प्रधानमंत्री सहित, कक्ष में बैठ सकते हैं, जबकि बचे हुए 258 एक निश्चित समय में दीर्घाओं में बैठ सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

नागरिकों और मीडिया के लिए भी दिशानिर्देश
इ
सके अलावा, प्रेस गैलरी में सीमित बैठने की क्षमता के साथ मीडिया के लिए भी पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। दोनों सदनों की कार्यवाही देखने के लिए अन्य किसी नागरिक का प्रवेश निलंबित रहेगा।

बजट सत्र के दौरान बस के रूटों में बदलाव
संसद के बजट सत्र के कारण दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त के निर्देश पर डीटीसी ने मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेडक्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग से बसों का आवागमन अस्थायी तौर पर करीब तीन हफ्ते तक बंद रहेगा।

Tags: 14 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरणBudget 2022: Budget Session To Resume On March 14Budget Session from 14th March.Budget Session on 14 March
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

पांच राज्यों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, कल शाम 4 बजे होगा मंथन

UP Election 2022: नई सरकार के गठन होने से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने खाली किया सरकारी आवास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version