Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Patna: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब राकेश टिकैत ने CM नीतीश से कि ये मांग, लिखा पत्र

Patna: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब राकेश टिकैत ने CM नीतीश से कि ये मांग, लिखा पत्र

पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध कर मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह किसान मंडी को चालू किए जाने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे है। उनकी इस मांग को अब किसान नेता राकेश टिकैत का साथ मिल गया है। टिकैत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है।

किसान मंडी चालू किए जाने की मांग को लेकर राकेश टिकैत ने 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र लिखा है। राकेश टिकैत के इस पत्र को पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने सोशल साइट पर शेयर किया है। पत्र में उन्होंने किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान मंडी की व्यवस्था को पुनः शुरू किए जाने की मांग की है। सुधाकर सिंह ने इसके लिए राकेश टिकैत का आभार भी जताया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के कृषि मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने भी किसान मंडी को चालू किए जाने की मांग की थी। अब पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राकेश टिकैत साथ मिलने के बाद अब दोनों नीतीश सरकार पर किसान मंडी को चालू कराने को लेकर दबाव बनायेंगे।

Exit mobile version