Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पसंद थी कोई और लड़की शादी हुई उसकी बड़ी बहन से, दुल्हन का उठा घूंघट तो मचा ये हंगामा

UP News: पसंद थी कोई और लड़की शादी हुई उसकी बड़ी बहन से, दुल्हन का उठा घूंघट तो मचा ये हंगामा

धोल बजे, नगाड़े बजे और डोली भी उठी हर रस्म पूरे रीति-रिवाज से हुई लेकिन, खुशीयों पर गृहण तब लगा जब दुल्हन का घूंघट उठा। ये मामला तब शुरू होता है जब लड़के वाले दुल्हन को देखने के लिए उनके घर गए और छोटी बहन को पसंद कर लिया। वहीं घर वालों के चेहरे पर खुशी झलकी, एक दूसरे का मुंह मीठा किया और रिश्ता तय कर दिया। धूम धाम से बारात आई और सात फेरे लिए वचनों के साथ शादी संपन्न हुई। लेकिन जैसे ही मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दुल्हन को देखकर महिलाओं में खलबली मच गई।

दुल्हने देखकर महिलाओं में मची खलबली

दरआसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव से सामने आया है। इसके बारे में जिसने सुना उसने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गई। जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। वहीं दूसरी दुल्हने देखकर महिलाओं में खलबली मच गई। क्योंकि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था, वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी। ऐसा धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले भी खफा हैं।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

वहीं महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह हुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है।

थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवक की शादी कैलादेवी थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़के का कहना है कि वह मर जाएगा जहर खा लेगा लेकिन जिस से रिश्ता तय हुआ है उसी से शादी करेगा। उसने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है मंदबुद्धि से मेरी शादी करा दी गई। बता दें कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version