Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
PFI Banned: नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा- वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं

PFI Banned: नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा- वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI पर प्रतिबंध की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने PFI को आतंकी संगठन घोषित कर 5 साल का बैन लगाया है। टेरर लिंक के आरोप में देश के कई राज्यों में PFI पर लगातार छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने यह ऐक्शन लिया है। जिस पर अब सियासत भी गरम होती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएफआई और आरएसएस की तुलना करने पर सियासी घमासान तेज होती नजर आ रही है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह से जब पीएफआई पर कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाए, धार्मिक उन्माद फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए। इनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संघ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। विश्व हिंदू परिषद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए। जो नफरत फैलाता है वे एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

वहीं, सुशील कुमार मोदी ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह ने हमेशा आतंकवादियों का समर्थन किया है। वे बाटला हाउस के आतंकवादियों के समर्थक थे। आज उनकी हालत ऐसी है कि वह 20 साल बाद भी मध्य प्रदेश में सत्ता में नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि, वह उस आरएसएस की पीएफआई से तुलना कर रहे हैं, जिसकी देशभक्ति निर्विवाद है। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह ऐसे संगठन का समर्थन कर रहे हैं, जो पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था और भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था।

दिग्विजय सिंह के पीएफआई और आरएसएस की तुलना करने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं कह रहा हूं कि मैं आरएसएस का सदस्य हूं। दिग्विजय सिंह कह सकते हैं कि वो पीएफआई के सदस्य हैं। दिग्विजय सिंह तो ज़ाकिर नायक को शांति दूत कहते थे। वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, उनसे क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने कहा कि, पीएफआई की सारी की सारी गतिविधियां संदिग्ध थीं। लोगों को उकसाना, उनको बांटना, चंदा लेना, फंडिंग कराना, धमकाना, डराना और पैसे का उपयोग लोगों को मारने के लिए करना। केरल, कर्नाटक और उड़ीसा में हत्या के सबूत मिले हैं।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने PFI पर प्रतिबंध लगने पर कहा कि, दरअसल ये PFI के खिलाफ आंतरिक सर्जिकल स्ट्राइक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का PFI पर प्रतिबंध लगने पर आभार भी व्यक्त किया है।

Exit mobile version