Site icon News1India

Pilibhit News: वरुण गांधी के ‘चप्पल’ वाले बयान पर राज्यमंत्री ने दिया करारा जवाब, कहा- चुनाव देगा जवाब

नगर निकाय चुनाव आते ही चारों ओर हंगामा मच जाता है। वहीं पीलीभीत में चुनाव को लेकर काफी गरमा गहमी देखी जा रही है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा से पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का बयान चर्चित रहा था जिसमें उन्होंने कहा था की जिनकी औकात चप्पल उठाने की नहीं हैं। मैं आज गाड़ियों के काफिले में घूमते हैं …, इस बयान के बाद अब गन्ना विकास एवं चीनी उद्दोग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सांसद वरुणा गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने वरुणा गांधी के बयान पर किया पलटवार 

बता दें की राज्यमंत्री ने भी बगैर नाम लिए तंज कसा की बड़े-बडे नेता पीलीभीत की भोलीभाली जनता से छलकर वोट ले जाते हैं कि चप्पल उठाने वाले। ऐसे में नेताओं को भी यह चुनाव जवाब देगा। राज्यमंत्री का यह बयान बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। राज्यमंत्री मंगलवार की रात बीसलपुर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार शशि जायसवाल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। .बता दें कि इससे पहले राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में पहले योगी-मोदी सरकारों की उपलब्धियों का बथान किया। फिर बोले कि बड़े-बडे नेता यहां छलकर वोट ले जाते हैं कि बदले में यहां के लोगों को कहते हैं कि चप्पल उठाने वाले। योगी सरकार ने पीलीभीत में राजकीय मेडिकल कालेज बनवाया है, यह तो 25 साल पहले बन जना चाहिए था, लेकिन ये बड़े नेता तो गरीबों का दर्द समझते ही नहीं।

बिना नाम लिए वरुण गांधी पर साधा निशाना

ये नेता जब पीलीभीत में बीमार होते हैं तो हेलीकॉप्टर से इलाज कराने के लिए दिल्ली चले जाते हैं। ये नेता सफेद झूठ बोलते हैं कि मेरे पास एक घर है मैं तो चार कमरों के घर में रहता हूं। यह नेता तो नामांकन कराने के लिए हेलीकाप्टर से आते हैं। क्या कोई गरीब आदमी हेलीकाप्टर से आता है।

दरअसल , सांसद वरुण गांधी ने यह बयान दिया था कि जो लेग उनकी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते हैं, वे पांच गाड़ियों के काफिले में घूम रहे हैं। सांसद और राज्यमंत्री के बीच चल रही बयानबाजी को मिशन 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यमंत्री अपने समर्थकों के बीच 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। 

 

 

Exit mobile version