Site icon News1India

महंगाई पर Piyush Goyal की सफाई, ‘सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है लेकिन जिम्मेदारियों से भाग रहा है विपक्ष’

देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर निजी जरुरतों का सामान तक हर चीज महंगाई की आग में जल रही है। गेंहू, चावल यहां तक की आटे पर भी GST लगा दिया गया है।

ऐसे में आम आदमी इस महंगाई की चोट से तड़प रहा है। जिसे लेकर विपक्ष केंद्र पर तंज कस रहा है। विपक्ष केंद्र से बढ़ती महंगाई पर सवाल कर रहा है कि केंद्र अब क्यों चुप है ?

लेकिन इस मामले पर चुपी तोड़ते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कहा कि सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। सरकार सदन में महंगाई को लेकर भी चर्चा कराना चाहती है और बताना चाहती है कि कैसे बाकी देशों के मुकाबले भारत में महंगाई कम रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि हम भी सदन में बताना चाहते हैं कि कैसे GST काउंसिल में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, DMK, TRS ने मिलकर सर्वसम्मति से जो निर्णय लिए उस पर भी सदन नहीं चलने दे रहे हैं। विपक्ष चर्चा से भाग रही है क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारियों में विफल रही है।

साथ ही बीजेपी ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मोदी सरकार गरीबों के लिए पर्याप्त अनाज सुनिश्चित कर रही है। ।योजना के अंतर्गत अप्रैल 2020 से देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रतिमाह 5 किलो अनाज नि:शुल्क दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े-Mission Gujarat: CM केजरीवाल का तीसरा गुजरात दौरा, व्यापारियों को संबोधित करते हुए जानिए क्या कहा !

Exit mobile version