Site icon News1India

Radio Connectivity: PM मोदी ने किया 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन, 100वें एपिसोड पर पीएम मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। बता दें कि देशभर के सीमावर्ती इलाको और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो कनेक्टिविटी तो बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 84 जिलों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन PM मोदी ने किया। ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रयास रोडियो को गति देगा और इससे जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहित करेगा।

एफएम रेडियो का यह विस्तार प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड से केवल दो दिन पहले हुआ। बता दें कि 91 एफएम ट्रांसमीटरों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि सूचना का समय पर प्रसार हो, कृषि के लिए मौसम भविश्यवाणी हो या महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को नए बाजारों से जोड़ने की बात हो, ये एफएम ट्रांसमीटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं एफएम के इंफोटेनमेंट का बहुत महत्व है।

85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार

वहीं आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है। अभी कुछ दिन बाद ही में रोडियों पर मन की बात 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं. ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था. मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।

दो करोड़ लोगों तक रेडियो सेवाओं की पहुंच हो सकेगी

पीएमओ ने कहा कि आकाशवाणी की एफएम सेवा के इस विस्तार के बाद करीब ऐसे दो करोड़ लोगों तक रेडियो सेवाओं की पहुंच हो सकेगी, जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। साथ ही लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में एफएम रेडियो कवरेज का विस्तार होगा।

Exit mobile version