Site icon News1India

Delhi University शताब्दी समारोह में जाने के लिए मेट्रो से किया PM Modi ने सफर, युवाओं के लिए कही ये बातें

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। यहां मौजूदा छात्रों को कार्यक्रम संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने 3 भवनों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि DU में आना उनके लिए घर आने जैसा है। इस दौरान जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था पीएम का मैट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी आना।

क्या बोले पीएम?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि इस कार्यक्रम में आना मेरे लिए घर आने जैसा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कैंपस में घूमना एक अलग ही आनंद की बात है जब आप अपने दोस्तों से सीरीज, फिल्म या रील्स के बारे में चर्चा करते हैं।

कॉलेज जाना बिल्कुल घर जैसा

आगे प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में बड़ी संख्या में कॉलेज बनाए जा रहे हैं। अब युवा खुद को बांधना नहीं चाहता है बल्कि एक लकीर खींचना चाहता है। यही देख लीजिए 2014 से पहले देश में चंद ही स्टार्टअप हुआ करते थे लेकिन अब ये संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। देश का भविष्य आज के युवाओँ पर निर्भर करता है यही कारण है कि हर कोई भारत की तरफ देख रहा है।

आगे प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि जहां पहले AI की बातें केवल फिक्शन देखते थे वो आज सच्ची में बन गई है। देश ने निवेश के क्षेत्र मे कई कठिन और जरुरी फैसले लिए हैं। आज दुनिया की कंपनियां भारत आ रही है जो युवाओं के लिए आगे बढ़ने का बहुत अहम मौका है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version