CM Yogi Adityanath को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से दी मुख्यमंत्री को धमकी

कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को जान से मारने के धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमीन को मुख्यमंत्री को धमकी दने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये थी वजह

सीएम योगी को धमकी देने वाले शख्स ने 112 पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसे लेकर कानपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा.. आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाना चाहता था। जिसके लिए उसने दो दिन पहले उनका मोबाइल चोरी किया था। मोबाइल चोरी करने के बाद उसने धमकी भरा मैसेज भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि आमीन अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद नहीं करता था। क्योंकि वह उन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने की साजिश रची।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version