Site icon News1India

लूट और दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ मंगल

कानपुर। बीते दिनों एक ऑटो चालक ने जिला कानपुर के गांव ककवन से एसएससी की परीक्षा देने आई छात्रा से मारपीट के बाद दुष्कर्म और लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच दलहन रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह कल्याणपुर पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 

होटल में कमरा दिलाने का दिया झांसा

इस बीच डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि 11 फरवरी को छात्रा कल्याणपुर में एसएससी की परीक्षा देने आई थी। वह परीक्षा से एक दिन पहले गुरुदेव क्रॉसिंग के पास होटल तलाश रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक ने उसे होटल दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कानपुर यूनिवर्सिटी के पास उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। फिर छात्रा का बैग लूटकर भाग निकला। छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, लूट सहित रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में 10 साल की सजा काट चुका है मंगल

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनकी मदद से आरोपी की पहचान रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर के रहने वाले मंगल के रूप में हुई। मंगलवार सुबह पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी इससे पहले भी दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में 10 साल की सजा काटकर 2017 में जेल से बाहर आया था। आरोपी ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की। उसके भी तीन बच्चे हैं।

Exit mobile version