Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

एक और महायुद्ध की तैयारी…क्या यूक्रेन की राह पर ताइवान, चीन ने कहा ‘जो लोग आग से खेलते हैं, वो खुद जल जाते हैं.’

Web Desk by Web Desk
August 3, 2022
in बड़ी खबर, विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान के दौरे से चीन खुश नजर नहीं आ रहा है। पेलोसी के दौरे पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी भी दी है। चीन का कहना है इसका पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।

एक और महायुद्ध की तैयारी हुई शुरू

इस बीच ताइवान में भी जंग की स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दरअसल अंडरग्राउंड कार पार्किंग, सबवे स्टेशन में शेल्टर बनाए जा रहे हैं ताकि चीन के संभावित हवाई हमलों से लोगों को बचाया जा सके।

RELATED NEWS

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

November 25, 2025
पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

November 25, 2025

 ताइवान की राजधानी ताइपे में ऐसे 4,600 से ज्यादा शेल्टर बनाए गए हैं,। जहां 1.20 करोड़ से ज्यादा लोग रह सकते हैं। 18 साल की हार्मोनी वू ने न्यूज एजेंसी से कहा कि हमें नहीं पता कि जंग कब शुरू हो सकती है। ऐसी स्थिति में जान बचाने के लिए शेल्टर बहुत जरूरी है।

चीन और अमेरिका आमने-सामने

वहीं ताइवान को लेकर एक बार फिर चीन और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। क्योंकि चीन की धमकी के बावजूद भी अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं। चीन ने पेलोसी को ताइवान न जाने की हिदायत दी है। चीन का कहना है कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो फिर उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

आपको नैंसी पेलोसी सिंगापुर, मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान के दौरे पर हैं। अब तक उनके ताइवान दौरे को लेकर कुछ साफ नहीं था। लेकिन पेलोसी बीती रात को ताइवान पहुंच गई है। 25 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब अमेरिकी सरकार का कोई अधिकारी ताइवान जा रहा है।

पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की थी। इस फोन पर जिनपिंग ने बाइडेन से कहा था कि अमेरिका को ‘वन-चाइना प्रिंसिपल’ को मानना चाहिए। साथ ही धमकाते हुए कहा था, ‘जो लोग आग से खेलते हैं, वो खुद जल जाते हैं.’

अमेरिका को ‘वन-चाइना प्रिंसिपल’ को मानना चाहिए

 इस पर बाइडेन ने जवाब देते हुए कहा था कि अमेरिका ने ताइवान पर अपनी नीति नहीं बदली है और वो ताइवान में शांति और स्थिरता को कम करने की एकतरफा कोशिशों का कड़ा विरोध करता है।

ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है और खतरनाक साबित हो सकता है।सचीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि अगर अमेरिका गलत रास्ते पर खड़ा रहता है तो फिर हम अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। उसने धमकाते हुए कहा कि इसके जवाब में चीन वही करेगा जो एक आजाद मुल्क को करने का अधिकार होता है।

वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘हम एक बार फिर अमेरिका को साफ कर देना चाहते हैं, कि चीन किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी चुप नहीं बैठेगी।

दोनों के बीच अनबन की शुरुआत

आपको बता दें चीन ताइवान को अपना प्रांत मानता है। जबकि ताइवान खुद को आजाद देश मानता है। दोनों के बीच अनबन की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के बाद से हुई। उस समय चीन के मेनलैंड में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और कुओमितांग के बीच जंग चल रही थी। 

ताइवान चीन के दक्षिण पूर्व तट से करीब 100 मील दूर एक आइसलैंड है. चीन और ताइवान, दोनों ही एक-दूसरे को मान्यता नहीं देते. अभी दुनिया के केवल 13 देश ही ताइवान को एक अलग संप्रभु और आजाद देश मानते हैं.

1940 में माओ त्से तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्टों ने कुओमितांग पार्टी को हरा दिया। हार के बाद कुओमितांग के लोग ताइवान आ गए। उसी साल चीन का नाम ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ और ताइवान का ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पड़ा। 

ये भी पढ़े-पूरे लाव लश्कर के साथ ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी, चीन ने 21 एयरक्राफ्ट उड़ाकर दी ये चेतावनी..

Tags: ChinaChina vs TaiwanChina Xi JimpingInternational NewsJoe BidenNancy PelosiNews1IndiaTaiwan
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
November 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
November 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

Parth Chatterjee: पार्थ और अर्पिता के ठिकानों की पड़ताल के लिये रवाना हुई ED की टीम

आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगी ममता बनर्जी, इन नए चेहरों को मिलेगी जगह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist