Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ,

President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ, BJP नेताओं से करेंगी समर्थन की अपील

President Election: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शुक्रवार को लखनऊ आएंगी. लोकभवन में हुई एनडीए की बैठक में द्रौपदी मुर्मू बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से वोट और समर्थन की अपील करेंगी. द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी.

इस संबंध में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शुक्रवार दोपहर 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से भी उनका स्वागत किया जाएगा.

लोकभवन में होगी एनडीए की बैठक

एयरपोर्ट से वह बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेगी. शाम 6 बजे लोकभवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट कर समर्थन देने का अनुरोध करेंगे. द्रौपदी मुर्मू बैठक में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करेंगी. फिर एनडीए की बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया.

आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद के लिए चुना

भाजपा ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधने के लिए राजधानी में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में बैनर लगाए हैं. एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी महिलाएं उनका (Draupadi Murmu) का स्वागत करेंगी. पार्टी दलित और आदिवासी वर्ग के बीच यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि भाजपा ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद के लिए चुना है.

ये भी पढ़ें – Vice President Election: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 अगस्त को होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव, जानिए कौन लड़ सकता है चुनाव?

Exit mobile version