Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Presidential Election 2022: 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, द्रौपदी मुर्मू-

Presidential Election 2022: 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, द्रौपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला, किसके पक्ष में कितने वोट, जानें

Presidential Election 2022: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कुछ ही देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी. इस वोटिंग में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे. चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार किसी आदिवासी महिला का ताजपोशी तय है. 27 पार्टियों के समर्थन से द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है. वहीं, सिर्फ 14 पार्टियों के समर्थन से सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

राष्ट्रपति चुनाव में कुल कितने हैं वोट

बहुमत का आंकड़ा क्या है जानें

एक उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 मतों की आवश्यकता होती है. फिलहाल राजनीतिक हालात के मुताबिक एनडीए के पास कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के पास 360,362 वोट हैं.

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं ये पार्टियां

जब भाजपा ने 18 जुलाई के चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया, तो एनडीए बहुमत के निशान से 13,000 वोट दूर था. फिर अकाली दल, बसपा, तेदेपा, वाईएसआरसीपी और बीजद को समर्थन मिला. शिवसेना के पास 10.86 लाख वोटों में से 25,000 से अधिक वोट हैं.

कितना मजबूत है यशवंत सिन्हा की दावेदारी

यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं, लेकिन विपक्ष की कई पार्टियां उनके समर्थन में नहीं मिला हैं. मुख्य रूप से कांग्रेस, सपा, एनसीपी, टीएमसी, द्रमुक, टीआरएस उनके समर्थन में हैं. फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

Read Also – President Election: द्रौपदी मुर्मू की लगभग जीत तय, शिवसेना समेत इन दलों का मिला समर्थन

Exit mobile version