Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर, PM मोदी ने दी अंतिम विदाई, पढ़ें अपडेट्स

PM Modi Mother Live: पंचत्तव में विलीन हुई PM Modi की मां हीराबेन, नम आंखो से एकटक निहारते रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में आज सुबहत अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. वहीं दो दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के बाद हीरबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी उन्हे देखने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। डॉक्टर द्वारा बताया गया था की अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन आज की सुबह उनके निधन की खबर आई। पीएम मोदी की मां के निधन की ख़बर सुनते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

09:38 PM, 30 DEC 2022

पंचत्तव में विलीन हुई हीराबेन

हीराबेन पंचत्तव में वीलीन हो गई हीराबेन। बता दें कि हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक शमाशान घाट में किया गया। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीराबेन को मुखाग्नि दी। इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

08: 45 AM, 30 DEC 2022

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा

08: 35 AM, 30 DEC 2022

थोड़ी ही देर में होगा हीराबेन का अंतिम संस्कार

08:30 AM, 30 DEC 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

08:24 AM, 30 DEC 2022

अंतिम यात्रा पर हीरा बा, पीएम दे रहे कंधा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें कंधा दिया है।

08:20 AM, 30 DEC 2022

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री @narendramodi जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।

08:16 AM, 30 DEC 2022

PM मोदी के भाई व परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन के पहुंचे आवास

बता दें कि पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन मोदी के आवास पर मौजूद है।

07:53 AM, 30 DEC 2022

PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां से पीएम मोदी गांधीनगर में अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे

07:27 AM, 30 DEC 2022

जेपी नड्डा और पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया।

07:27 AM, 30 DEC 2022

मायावती ने जताया दुख

मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जताया कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

07:26 AM, 30 DEC 2022

योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा की एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती हैआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है।प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

07:26 AM, 30 DEC 2022

शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया। ट्वीट कर लिखा भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, @narendramodi जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली माँ के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य माँ सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।

07:11 AM, 30 DEC 2022

गुजरात के मख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गुजरात के मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया

07:09 AM, 30 Dec 2022

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!

Exit mobile version