Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भगोड़े अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, कई दिनों से चल रहा था फरार

Amritpal Surrender: भगोड़े अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, कई दिनों से चल रहा था फरार

खालिस्तानी भगोड़ा अमृतपाल सिंह ने खुद को मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें काफी समय से अमृतपाल सिंह फरार चल रहा था। वहीं पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था।

अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में हो सकता है शिफ्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल ने देर रात मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। ये वही जेल हैं जहां उसके कई साथियों को भी रखा गया है। अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह शनिवार देर रात मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.उसने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी किए। कहा जा रहा था कि वो वेशाखी के मौके पर सरेंडर करेगा, लेकिन उसने उस वक्त भी सरेंडर नही किया था। पंजाब पुलिस ने देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए। पंजाब पुलिस के कर्मचारीयों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को फटकार लगाई थी कि जब उसके साथियों को पकड़ लिया गया तो अमृतपाल तक पुलिस कैसे नहीं पहुंच पाई। अब बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सरेंडर कर दिया है।

Exit mobile version