Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Raebareli: स्टेयरिंग लॉक होने से गड्ढे में गिरी एंबुलेंस, हादसे में 2 मरीजों

Raebareli: स्टेयरिंग लॉक होने से गड्ढे में गिरी एंबुलेंस, हादसे में 2 मरीजों सहित चालक-परिचालक घायल

रायबरेली जिले में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। एंबुलेंस मरीजों को लेकर रायबरेली के लिए आ रही थी। मरीजों के साथ-साथ एंबुलेंस चालक और परिचालक पूरी तरह से घायल हो गए है।
ये मामला गुरूबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुकरपुर गांव के पास का है। जहां सड़क दुर्घटना में घायल 2 मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस की खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल एंबुलेंस का स्टेरिंग अचानक से लॉक हो गई। स्टेरिंग लॉक होते ही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे में मरीजों सहित चालक-परिचालक घायल

वहीं एंबुलेंस चालक बृज किशोर यादव निवासी उन्नाव व परिचालक सरोज कुमार निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे मरीज और घायल चालक परिचालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस चालक ब्रजकिशोर का दाहिना पैर टूट गया तो वहीं परिचालक सरोज कुमार का दाहिना कंधा टूट गया।

कंपनी की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

एंबुलेंस चालक ने बताया कि तीन से चार महीनों से लगातार गाड़ी खराब चल रही थी। जिसकी कई बार मैंने शिकायत भी की थी। लेकिन कंपनी वालों ने ध्यान नहीं दिया, इसी के चलते यह हादसा हो गया।
इस बीच गुरबक्शगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस को जेसीबी के मदद से गड्ढे से निकाला जा रहा है। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version