Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Raebareli: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की बहू के साथ हुई साइबर ठगी, ऐसे

Raebareli: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की बहू के साथ हुई साइबर ठगी, ऐसे लगाया चूना

यूपी के रायबरेली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी के मंत्री और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह की बहू साइबर क्राइम का शिकार हो गई है। साइबर क्रिमिनल ने उनसे 30 हजार रूपये की ठगी की है। फिलहाल मंत्री की बहू ने शहर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

2017 में छोड़ा था कांग्रेस का दामन

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दिनेश प्रताप अक्सर सर्खियों में रहते है। रायबरेली के बीजेपी दिनेश प्रताप सिंह और एमएलसी प्रत्याशी को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गया है। वहीं उन्होंने विधान परिषद के पिछले दो चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीते थे। फिर 2017 में दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

वहीं बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को आज राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार का दर्जा दिया है। उन्होंने रायबरेली लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। वें अक्सर कांग्रेस पार्टी पर निशाने साधते दिखाई देते है। लेकिन अब उनकी बहू साइबर क्रिमिनल का शिकार बन गई है।

ये भी पढ़े-Ghazipur: SP विधायक वीरेंद्र यादव ने तेरहवीं पर ब्रह्मभोज का किया विरोध, कहा- ‘मृत्युभोज एक सामाजिक बुराई है’

Exit mobile version