Site icon News1India

Raebareli: टमाटर खरीदने को लेकर भिड़े हिंदू-मुसलमान, जमकर हुई मारपीट, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को लालगंज मंडी परिसर में सब्जी खरीदने के विवाद में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके का जायजा लिया और अधीनस्थों को कार्यवाही के निर्देश दिए। घायलों को ईलाज के लिए नजदीक के लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया है। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जिले की लालगंज मंडी समिति में आज उस समय हड़कंप मच गया जब टमाटर खरीदने के विवाद में दो समुदाय आपस मे भीड़ गए और देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जंहा दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुआयना कर उचित निर्देश दिए है।

Exit mobile version