News1India

Raebareli: सैंकड़ो सांपो ने जमाया घर में डेरा… देख हक्काबक्का रह गया रिजवान

क्या हो जब रात के अंधेरे में अचानक आपकी आंख खुले और आप कुछ ऐसा देख लें कि आंखे खुली की खुली रह जाए। ऐसा ही मामला रायबरेली से सामने आया है। जहां राम गांव के रहने वाले रिजवान मोहम्मद ने आधी रात में ट्वायलेट जाने के लिए उठे तो दंग रह गए। उनके कमरे में छोटे बड़े सांप इधर उधर रेंग रहे थे।

रिजवान दहशत से चीखने लगे। चीख सुनककर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और सांपों को लाठी से पीट पीट कर मारने लगे। इस बीच कुछ सांप मारे गए जबकि कई रेंगते हुए इधर उधर भाग गए। फिलहाल कोई समझ नहीं पा रहा है कि अचानक रात के अंधेरे में सौ से डेढ़ सौ सांप कहां से आ गए। घर के भीतर सांपों ने डेरा जमा लिया है।

 

Exit mobile version