Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाफ शर्ट में संसद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाफ शर्ट में संसद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत, लगाए जिंदाबाद के नारे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे। यहां भी राहुल गांधी हाफ शर्ट पहने नजर आए। हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा खत्म की। कड़ाके की ठंड और कश्मीर में बर्फबारी के बाद भी राहुल गांधी ने पूरी यात्रा के दौरान हाफ टीशर्ट पहनी रखी। 

150 दिनों में 3570 किलोमीटर की यात्रा पूरी

राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को कांग्रेस ने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। जो 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित राज्यों से होती हुई जम्मू कश्मीर में खत्म हुई। राहुल ने 150 दिनों में 3570 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। 

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यात्रा तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,  केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी।

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा का दूसरा चरण जरूर होगा। हालांकि यात्रा का फाइनल रोडमैप तो अभी बना नहीं है। वेणुगोपाल ने कहा कि दो-तीन महीने के बाद राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जरूर होगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर जा सकती है।

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने से पहले ही कांग्रेस ने अपना अगला अभियान शुरू कर चुकी है। दरअसल देश के अलग-अलग राज्यों में गणतंत्र दिवस से कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू हो गया है जो तीन महीने चलेगा। राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने तजुर्बों को शेयर करने वाले एक खत के साथ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

Exit mobile version