Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Railway News: लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से चलेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन

Railway News: लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से चलेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन

Lucknow: रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्बई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच प्रत्येक बुधवार को करेगा। इससे दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्बई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को रात 10:50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 04:25 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होते हुए 10:30 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से 09184 बनारस-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 14 अक्टूबर से 02 दिसम्बर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को बनारस स्टेशन से अपराह्न 02:30 बजे प्रस्थान कर लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रात 08:30 बजे होते हुए तीसरे दिन रविवार को सुबह 04:35 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मार्ग में अप-डाउन दोनों तरफ बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर,अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, नौ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और दो पावर कार सहित 16 बोगियां लगेंगी।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई सेंट्रल-बनारस-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अक्टूबर से 02 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। अप-डाउन में दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दीपावली और छठ पर्व पर आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।

Exit mobile version