Site icon News1India

VIDEO: लोकमान्य तिलक टर्मिनल में बिना टिकट के चढ़ा यात्री तो TTE ने लात घूंसो से की जमकर धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में रेल यात्री से मारपीट करने का एक वीडियो सामने आया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने कार्रवाई की है। रेलवे ने आरोपी दो टीटीई को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो दो जनवरी का बताया जा रहा है। जो लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर जाती है। ट्रेेन में दो टीटीई यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन में टिकट को लेकर एक यात्री से टीटीई का विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों टीटीई ने उनकी पिटाई कर दी। इस बीच, किसी ने पूरी घटना का वीडियो वायरल कर दिया। ये घटना दो जनवरी की बताई जा रही है। पवन एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई से जयनगर जा रही थी।

TTE ने ट्रेन में यात्री को बेरहमी से पीटा

दरअसल, ढोली स्टेशन के पास समस्तीपुर रेल मंडल के दो टीटीई ने चेकिंग के दौरान एक यात्री से टिकट मांगा, तो यात्री भड़क गया। यात्री ने कहा कि वो ट्रेन का लोको पायलट है। जिसके बाद टीटीई गौतम कुमार और रमेश कुमार ने उसे आई कार्ड दिखाने के लिए कहा। जिसके बाद यात्री ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। इस दौरान दोनों तरफ से तू-तू -मैं-मैं शुरू हो गई। वहीं नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों टीटीई ट्रेन के अंदर एक यात्री को लात घूंसों से उसकी पिटाई कर रही है। एक टीटीई यात्री,जो ऊपर की सीट पर बैठा था, उसे खींच कर नीचे उतार रहा है। फिर दोनों टीटीई उस यात्री की छाती और चेहरे पर चढ़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान काफी देर तक यात्री और दोनों टीटीई के बीच जमकर मारपीट हुई। कुछ देर बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच बचाव किया और मामला शांत हुआ। पीड़ित यात्री ने बताया कि ढोली स्टेशन पर जब ट्रेन रूकी तो घटना की जानकारी के बाद आरपीएफ की टीम पहुंची लेकिन जब सह यात्रियों से टीटीई के बारे में पुलिस को बतानवे के लिए कहा तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया।

यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल

हालांकि इसके बाद रेल पुलिस पीड़ित यात्री को लेकर चली गई। इस बीच, ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही समस्तीपुर रेल मंडल को टीटीई की करतूत की खबर लगती है। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने वायरल वीडियों की जांच की। वीडियो की सच्चाई जानने के बाद दोनों टीटीई गौतम कुमार और रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Exit mobile version