Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
29 साल के सफर को खत्म करते हुए Raju पत्नी Shikha की आंखों में छोड़ गए ये प्यार भरे लम्हे

29 साल के सफर को खत्म करते हुए Raju पत्नी Shikha की आंखों में छोड़ गए ये प्यार भरे लम्हे

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग का इस तरह से इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाना लोगों को रास नहीं आ रहा है। राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के तमाम चाहने वालों को उनकी मौत की ख़बर सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन ये सच है कि अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले राजू अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं।

दोस्तों आज भले ही राजू इस दुनिया में हमारे बीच न हो लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच बनी रहेंगी। उनकी जिंदगी से जुड़ी एक खास बात आज इस लेख में आपको बताते हैं। कहते हैं हर एक कामयाब शख्स के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ये बात शायद कहीं न कहीं सही बैठती है।

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Shikha Srivastava) अस्पताल में राजू के साथ उनके साए की तरह रह रही थी। ये कम ही लोग जानते होंगे की अपनी कॉमेडी से सभी को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाले राजू शिखा को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठे थे।

उनकी प्रेम कहानी को लेकर बताया जाता है, कि शिखा को देखते ही पहली नज़र में राजू श्रीवास्तव को उनसे प्यार हो गया था। शिखा को अपना बनाने के लिए राजू को 12 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था, जिसके बाद उन्होंने फैसला कर लिया था कि शादी करूंगा तो इसी लड़की से करूंगा। इसके बाद राजू शिखा का पता ढूढ़ने में लग गए थे, जब उन्हें पता चला कि शिखा उनकी भाभी की चचेरी बहन हैं, तो उन्होंने इटावा आना जाना शुरू कर दिया, जहां वे रहती थीं।

राजू को अपनी दिल की बात शिखा को बताने में पूरे 12 सालों का वक्त लगा था, जिसके बाद साल 1993 में वह शिखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।

इसके बाद वह मुंबई चले गए और अपने करियर पर फोकस करके एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे हर कोई नहीं कर सकता। इसी बीच वह अपने प्यार शिखा को मुंबई से चिट्ठियां भी लिखते रहें।

भले ही राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच बनी रहेंगी।

Exit mobile version