Site icon News1India

Ram Gopal Yadav : बारिश ने खड़ी की ऐसी नौबत गोद मेों आ गे सपा के बड़े सांसद

Samajwadi Party, Samajwadi Party sansad, SP MP Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav : दिल्ली-NCR में मौसम की पहली बारिश ने आम जनता के साथ-साथ ‘माननीयों’ के लिए भी कई मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में रहने वाले विशेष नेताओं को भी इस बारिश का असर महसूस हुआ है। शुक्रवार की सुबह ही एक घटना सामने आई, जब समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के घर में भी बारिश के पानी भर गए और उन्हें संसद जाने के लिए अपने स्टाफ की गोद में बैठकर कार तक पहुंचना पड़ा।

शुक्रवार की सुबह, दिल्ली में हुई बारिश के कारण सपा सांसद रामगोपाल यादव के घर में पानी भर गया। जब पार्लियामेंट सत्र चल रहा था, तब उन्हें संसद जाने के लिए घर से निकलना था, लेकिन घर के अंदर पानी भर गया था। उनके स्टाफ ने उन्हें गोद में उठाकर कार में बैठाया और उन्हें संसद की ओर ले जाया। इस घटना के बाद, रामगोपाल यादव अपने संसदीय कार्यक्रम के लिए रवाना हो सके।

यह भी पढ़ें : IGI एयरपोर्ट में हुआ भयानक हादसा, अचानक गिरी टर्मिनल की छत, हादसे में मौत

संसद के लिए गोद में निकले रामगोपाल यादव

जब रामगोपाल यादव से इस घटना के बाद उन्हें बारिश के कारण हुई परेशानी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे संसद जाने के लिए यह सब करना पड़ा। एक गाड़ी से बाहर तक आए, फिर लोग हमें गाड़ी तक उठाकर लाए।” उन्होंने न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं चार बजे से एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। कोई पंप लाकर पानी निकाले तो ही इससे निजात मिलेगी। पूरे बंगले के अंदर पानी भर गया है। दो दिन पहले ही हमने फ्लोरिंग कराई थी। लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।”
https://twitter.com/ANI/status/1806547189461844096
Exit mobile version