News1India

Rampur: पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार… तो पति ने डीजल डालकर खुद को लगाई आग

हाथरस जिले के गांव रामपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने खुद पर डीजल डालकर सिर्फ इसलिए आग लगा ली क्योंकि पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया। इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है। वहीं घटना के बाद युवक के परिजन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित ने रोते हुए खुद पर डीजल डालकर अपने आप को जलाने की बात कबूली है।

देर रात पति और पत्नी में हुआ विवाद

आपको बात दें की पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर का है। जहां कल देर रात पति और पत्नी के खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद नाराज पति ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। पति मुकेश बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। परिजन घायल हालत में 108 एंबुलेस के द्वारा इलाज को लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया।

Exit mobile version