Site icon News1India

गर्ल्स होस्टल में 18 साल की छात्रा का रेप कर हत्या का मामला, आरोपी ने रेल की पटरी पर लेटकर दे दी जान

साउथ मुंबई के गर्ल्स होस्टल से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां 18 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव हॉस्टल के कमरे में पाया गया। छात्रा के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। इस केस में मुख्य आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था, जिसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सिक्योरिटी गार्ड का शव चर्नी रोड स्टेशन के पास पटरी पर मिला।

पहले किया रेप और फिर हत्या

आपको बता दें, मृतक छात्र मरीन ड्राइव इलाके के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। उसी हॉस्टल में काम कर रहे ओम प्रकाश कनौजिया ने पहले छात्रा का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। कनौजिया की उम्र करीब 30 वर्ष थी। वो हॉस्टल में 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस को इस मामले में शक तब हुआ जब उन्होंने छात्रा के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और सिक्योरिटी गार्ड में हॉस्टल से गायब हो गया था।

पोस्टमॉर्टम के भेजा आरोपी का शव

छात्रा को खोने से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक छात्रा माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने आखिरी बार हॉस्टल की साथी से बात की थी। उसने लड़की को अपने कमरे में आने के लिए कहा था क्योंकि वह चौथी मंजिल पर अकेली रह रही थी, लेकिन उसने कहा कि वह अपने कमरे में ही रहेगी।पुलुस ने आरोप के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्रा के पिता कोलाबा में रहते हैं। मरीन ड्राइव पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई की पहले छात्रा का रेप हुआ है और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version