Site icon News1India

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, जानिए कौन-सी गैंग है इसमें शामिल

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजस्थान के जयपुर शहर के राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हमला हुआ, जिसमें आरोपी ने सुखदेव सिंह पर गोली चलाई। बता दें यह हमला जयपुर में हुआ और जहां गंभीर हालत में सुखदेव सिंह को अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। हालांकि अब पुलिस घटना स्थल में जंचा पड़ताल कर रही है।

पुलिस कर रही है जांच..

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी को चेक कर रही है। सुखदेव सिंह में चार आरोपियों ने फायरिंग की है। यह हमाला जयपुर के श्याम नगर में हुई है और जिसमें हमलाकर्ता सुखदेव जी के घर में घुसकर उनपर जमकर फायरिंग की। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में छपी, तब सभी रिश्तेदार और समाज से जुडे लोग अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में पुलिस तैनात है और इस घटना ने पुरे शहर में हंगामा मचा दिया है। अभी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सभी पुलिस अधिकारी ने इस घटना की कारवाई शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी देखें:- Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला अपर मुख्य अधिकारी पर भ्रष्ठाचार का आरोप |

कैसे हुए प्रसिध्द सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ?

बता दें सुखदेव सिंह तब से प्रसिध्द है, जब उन्होंने फिल्म पद्मावती शूटिंग के दौरान फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मारा था। इस घटना ने पुरे फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर दिया था। इस फिल्म को लेकर सुखदेव सिंह ने एक मोर्चा किया और पूरे देश में इस फिल्म का विरोध किया था। जिसके बाद फिल्म निर्देशक ने इस फिल्म का नाम बदल दिया था।

यह भी पढ़े:- Noida: संयुक्त किसान मोर्चे के तत्वधान में रामगढ़ गांव में अंसल (सर्वोत्तम बिल्डर ) के ख़िलाफ़ किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी

Exit mobile version