Site icon News1India

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी 30 क्विंटल खोया किया जप्त

औरैया । एक अखबार की गाड़ी में छुपाकर जालौन से कानपुर ले जाया जा रहा था मिलावटी खोया,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह लगभग 11:15 बजे कानपुर रोड पर गांव इंडियन आयल के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने एक अखबार की गाड़ी में छिपाकर कानपुर ले जाए जा रहे 30 क्विंटल मिलावटी खोए को बरामद किया। जानकारी देते हुए अभिहित अधिकारी डॉ मंजुला सिंह ने बताया मिलावटी खोया थोड़े से दूध में रिफाइंड और पाउडर डालकर बनाया गया है। बताया कि खोए का सैंपल ले लिया गया है बाकी शेष खोया को नष्ट कराया जा रहा है। खाद विभाग की टीम ने मौके से खोया ले जा रहे एक व्यक्ति को भी पकड़ा है।

(मंजुल पांडेय)

Exit mobile version